ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला

Home / news / Bihar CET BEd 2023 Admit Card: जल्द ही एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड...

Bihar CET BEd 2023 Admit Card: जल्द ही एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड होगा जारी, इस दिन है परीक्षा

30-Mar-2023 08:21 AM

By First Bihar

Bihar CET BEd 2023 Admit Card: बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट देने जा रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है. दरअसल ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा द्वारा इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आज 30 मार्च 2023 को जारी किया जाएगा. बैचलर ऑफ एजुकेशन कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu पर जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे.


राज्य भर में दो साल के बीएड और शिक्षा शास्त्री कोर्सेज में एडमिशन के लिए संयुक्त एंट्रेंस टेस्ट के लिए कुल 1,84,233 कैंडिडेट्स ने आवेदन किए हैं. इसमें से 96,673 महिला कैंडिडेट और 84,560 पुरुष कैंडिडेट शामिल हैं. मालूम हो कि एंट्रेंस टेस्ट 8 अप्रैल, 2023 को सिंगल शिफ्ट में- सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी. 


कैंडिडेट एडमिट कार्ड इस तरह से डाउनलोड कर सकते हैं. सबसे पहले बिहार सीईटी बीएड की आधिकारिक साइट biharcetbed-lnmu.in पर जाना होगा. होम पेज पर उपलब्ध बिहार CET BEd 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.