कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
17-Jun-2022 05:49 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: खबर पूर्णिया से है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर दारोगा को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दारोगा एक केस नाम हटाने के एवज में 35 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था। इसी दौरान निगरानी की टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी दारोगा जिले के बायसी थाने में पदस्थापित है। निगरानी की इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, पैतुर रहमान नामक शख्स ने निगरानी में बायसी थाने के एसआई प्रणय मरांडी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद निगरानी की टीम ने जांच में आरोप को सही पाया। इसके बाद टीम ने आरोपी दारोगा को रगेहाथ दबोचने के लिए जाल बिछाया। रिश्वत के पैसे लेने के लिए दारोगा एक चाय की दुकान में पहुंचा था। जैसे ही उसने पीड़ित के रुपए लिए वहां मौजूद निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा।
निगरानी के डीएसपी अरुण पासवान ने बताया कि आरोपी दारोगा प्रणय मरांडी पॉक्सो एक्ट के एक मामले में नाम हटाने के एवज में घूस की मांग कर रहा था। निगरानी की टीम द्वारा इसकी जांच की गई। जांच के बाद बायसी में एक चाय की दुकान से दरोगा प्रणय मरांडी को 35 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दारोगा को गिरफ्तार करने के बाद उसे अपने साथ पटना लेकर चली गई। पूछताछ के बाद टीम उसे निगरानी कोर्ट के समक्ष पेश करेगी।