ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

बिहार: लग्जरी कार से 27 लाख रुपए बरामद, पटना से पैसे लेकर सीतामढ़ी जा रहे थे तीन युवक

बिहार: लग्जरी कार से 27 लाख रुपए बरामद, पटना से पैसे लेकर सीतामढ़ी जा रहे थे तीन युवक

02-Sep-2023 09:49 PM

By First Bihar

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक लग्जरी कार से 27 लाख रुपया बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने कार सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ चल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतना कैश कहां लेकर जाया जा रहा था।


दरअसल, रुन्नीसैदपुर थाना पुलिस शनिवार की देर शाम टोल प्लाजा के पास एनएच-22 पर देर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने सामने से आ रही इनोवा कार को रोका। जब कार की तलाशी ली गई तो पुलिस कर्मियों की आंखे फटी की फटी रह गई। कार के भीतर भारी मात्रा में कैश पड़ा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया।


27 लाख रुपयो के साथ कार सवार तीनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि कोई उचित साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने पर कार्रवाई निश्चित है। हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान सीतामढ़ी के गुदरी बाजार निवासी जगन्नाथ प्रसाद, संजीव मंडल और रवि कुमार के रूप में हुई है। तीनों लोगों ने खुद को गुदरी बाजार के गीतांजलि मार्केट स्थित शंभू जनरल स्टोर्स का स्टाफ बताया है। 


पूछताछ में तीनों ने पुलिस को बताया है कि तीन पटना से 27 लाख रुपया लेकर सीतामढ़ी आ रहे थे जिसे शंभू जनरल स्टोर के मालि‍क‍ शंभू प्रसाद को देना था लेकिन पुलिस ने बीच रास्ते में ही धर दबोचा। पुलिस ने आयकर विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है।