ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

Home / news / Bihar Crime News: कार सवार पैक्स अध्यक्ष को सरेआम मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग...

Bihar Crime News: कार सवार पैक्स अध्यक्ष को सरेआम मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप

30-Nov-2024 06:01 PM

By First Bihar

ARARIA: बिहार में जारी पैक्स चुनाव के दौरान हिंसा की खबरे सामने आ रही है। कुछ दिन पहले चुनावी रंजिश को लेकर छपरा में पैक्स अध्यक्ष के बेटे की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी तो वहीं दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में बदमाशों ने नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को गोलियों से भून डाला था। ताजा मामला अररिया से सामने आया है, जहां बदमाशों ने कार सवार पैक्स अध्यक्ष को सरेआम गोली मार दी। घटना पलासी थाना क्षेत्र के उरलाहा चौक के पास की है।


दरअसल, शनिवार को बदमाशों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब बदरबट्टा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष संतोष मंडल अपनी कार में बैठे हुए थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश वहां पहुंचे और पैक्स अध्यक्ष को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। फायरिंग के दौरान पैक्स अध्यक्ष के कमर में गोली लग गई।


आनन-फानन में घायल पैक्स अध्यक्ष संतोष मंडल को पलासी पीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतक इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, घटना की जानाकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। फिलहाल वारदात के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। अररिया एसपी ने कहा है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बदमाश जल्द ही पकड़े जाएंगे।