ब्रेकिंग न्यूज़

घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

बिहार: कार और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत, ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

01-Jul-2024 03:12 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: बड़ी खबर रोहतास के सासाराम से आ रही है, जहां कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबका दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। मृतकों में पति-पत्नी और एक अन्य युवक शामिल है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खंडा की है।


मृतकों की पहचान बघैला थाना के पररिया निवासी वीरेंद्र पांडेय और उनकी पत्नी इंद्रा देवी के रूप में हुई है। तीसरा मृतक अगरेर थाना क्षेत्र के खुडनु का रहने वाले गुड्डू साह था। हादसे में कार का चालक और एक अन्य युवती बुरी तरह से घायल हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि वीरेंद्र पांडेय तथा इंद्रा देवी अपनी बेटी संध्या कुमारी का इलाज कराकर जमुहार के मेडिकल कॉलेज से अपने गांव जा रहे थे। जान पहचान हो जाने के कारण गुड्डू कुमार भी इस कार में सवार हो गया था लेकिन दुर्भाग्य से कार सासाराम-अकोढीगोला रोड के खंडा के पास ओवरटेक करने के चक्कर में एक ट्रक से टकरा गई और यह हादसा हो गया, जिसमें बुजुर्ग दंपति के अलावा गुड्डू कुमार की भी मौत हो गई।


बता दे कि दंपति के अलावा मृतक गुड्डू कुमार जमुहार के मेडिकल कॉलेज में एएनएम के पद पर कार्यरत था। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक को के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस द्वारा हादसे की जानकारी दिए जाने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।