मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
07-Feb-2023 03:08 PM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा में बर्थडे सेलिब्रेशन की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। यहां केक कटिंग के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक सात साल के बच्चे को गोली लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बर्थडे पार्टी में सन्नाटा छा गया। इस घटना के बाद फायरिंग करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के परमनंद बीगघा गांव की है।
दरअसल, परमनंद बीघा गांव में सोमवार को एक शख्स घर बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। जैसे ही केक कटिंग हुई वहां मौजूद किसी शख्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में पार्टी में मौजूद सात साल के बच्चे को जाकर गोली लग गई और बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से गांव में हड़कंप मंच गया। फायरिंग करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। मौके पहुंची पुलिस ने बच्चे की शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल कर रही है, इस घटना के बाद सभी लोग फरार हैं।
मृतक बच्चे की पहचान सुधीर प्रसाद के सात वर्षीय बेटे मोहित कुमार के रूप में हुई है। परमानंद बीगघा गांव के नरेश यादव की पोती के जन्मदिन के मौके पर पार्टी का आयोजन किया गया था। सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि इस मामले में नरेश यादव सहित छह लोगों पर नामजद मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल सभी लोग गांव से फरार हैं। पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।