ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / बिहार कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र बुलाने पर लग सकती है मुहर

बिहार कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र बुलाने पर लग सकती है मुहर

13-Jun-2023 07:08 AM

By First Bihar

PATNA : आज  CM नीतीश बिहार कैबिनेट की बैठक करेंगे. बैठक शाम 4:30 बजे से मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में होगी. जिसको लेकर कैबिनेट विभाग की ओर से लेटर भी जारी किया गया है. वही इससे संबंधित सभी विभागों को तैयारी करने का निर्देश दिया गया है. आज के इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगने की उम्मीद है.


अज होने वाली कैबिनेट की बैठक में मानसून सत्र बुलाने पर निर्णय हो सकती है. पिछले साल मानसून सत्र जून के अंतिम सप्ताह में संचालित हुआ था. चूकि CM नीतीश ने 23 जून को विपक्षी दलों की पटना में बैठक बुलाई है. ऐसे में मानसून सत्र को लेकर क्या निर्णय तय होता है, यह देखने वाली बात है. वहीं, बिहार सरकार की ओर से आज की कैबिनेट की बैठक में रोजगार और नौकरी को लेकर क्या कुछ फैसला होता है, उस पर भी नजर रहेगी. सरकार ने 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया है और लगातार कैबिनेट में पदों के सृजन पर फैसला हो रहा है.


पिछले सप्ताह कैबिनेट की बैठक में 9 एजेंडों पर मुहर लगी थी, जिसमे आकस्मिक फसल योजना के तहत 50 करोड़ रुपए की बीज वितरण का बड़ा फैसला लिया गया था. किसानों को राहत देने के लिए सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया था. इसके अलावा पूर्णिया और दरभंगा एयरपोर्ट के निर्माण में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए एमओयू का भी फैसला लिया गया. कैबिनेट में लिये गए फैसले के बाद भारतीय विमान प्राधिकरण के साथ एमओयू हो भी चुका है.