ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बिहार: नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो हैवान बन गया बेटा, रॉड...

बिहार: नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो हैवान बन गया बेटा, रॉड से वार कर तोड़ दी पिता की टांग

16-Sep-2024 11:31 AM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर में एक बेटे की शर्मनाक करतूत सामने आई है। नशे के लिए पैसा नहीं देने से नाराज कलयुगी बेटे ने रॉड से वार कर अपने पिता को बुरी तरह से घायल कर दिया और उसकी टांग तोड़ दी। इस घटना के बाद परिजनों ने घायलय शख्स को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।


जानकारी के अनुसार, कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चुआबाग नया टोला निवासी 70 वर्षीय वृद्ध जमाहर मंडल अपनी पत्नी, बेटों और बहू के साथ रहता है। उसी मुहल्ले में उसके दो मकान हैं. सभी नये मकान में रहता हैं।  रविवार को जमाहर मंडल स्नान करने के लिए पुराने घर पर गया हुआ था, जहां उसका 25 वर्षीय छोटा बेटा करण कुमार ने उससे पैसों की मांग की।


जब पिता ने पैसा देने से इनकार किया तो उसने पास पड़े लोहे के रॉड से प्रहार कर पिता का पैर तोड़ डाला और वहां से फरार हो गया। पड़ोंसियों की सूचना पर परिजन पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल वृद्ध की 65 वर्षीय पत्नी सीता देवी ने बताया कि उसे चार बेटा है, जिसमें तीन की शादी हो चुकी है जबकि छोटा बेटा करण कुंवरा है।


छोटा बेटा नशे का आदी है और गांजा-भांग का सेवन करता है। हमेशा नशे की हालत में घर वालों के साथ मारपीट, गाली-गलौज करता है। आज उसने पिता से पैसा मांगा, जिसका उपयोग वह नशा खरीदने के लिए करता। जब नहीं दिया तो करण ने लोहे रॉड से मार के उनका पैर तोड़ डाला। इस मामले में कासिम बाजार थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।