मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
21-Jun-2024 10:36 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। छोटी सी बात पर आरोपी बेटा गुस्से से पागल हो गया और आंगन में रखे ईंट से कूच-कूचकर मां की जान ले ली। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के पाचंबा गांव वार्ड 17 की है।
मृतका की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के पाचंबा वार्ड 17 निवासी स्व. बमबम सिंह का 45 वर्षीय पत्नी नूतन देवी के रूप के रुप में गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को नूतन देवी अपने घर में खाना बना रही थी, तभी किसी बात को लेकर मां-बेटे में विवाद शुरू हो गया।
आरोपी बेटा आनंद कुमार इतना आक्रोशित हो गया कि ईंट से कूचकर अपनी ही मां की जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से भागने की फिराक में था तभी ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।