ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार: बेटे को बचाने के लिए बाप ने भी कुएं में लगा दी...

बिहार: बेटे को बचाने के लिए बाप ने भी कुएं में लगा दी छलांग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

16-Jan-2023 07:44 PM

By Ranjan Kumar

KAIMUR: खबर कैमूर से है, जहां आज एक बाप-बेटे को मौत के मुंह से बचा लिया। यहां बेटे को कुएं में गिरा देख एक पिता ने बिना कुछ सोचे समझे छलांग लगा दी। बाद में दोनों की जान खतरे में पड़ गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बाप-बेटा को काफी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाल लिया। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के औखरा गांव की है। यह घटना इलाके के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।


दरअसल, चैनपुर थाना क्षेत्र के औखरा गांव निवासी मनु राम का 18  साल का बेटा रजनीश कुमार गांव से पश्चिम घूमने के लिए गया हुआ था। रजनीश कुएं के पास बैठा हुआ था तभी उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा। कुआं गांव से थोड़ा दूर होने के कारण रजनीश के चिल्लाने की आवाज लोगों के कानों तक नहीं पहुंच पा रही था। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को शंका होने लगी।


रजनीश को घर के लोग इधर-उधर तलाश करने लगे। इसी बीच रजनीश के पिता मनु राम कुएं के पास पहुंचे। कुएं से बेटे की आवाज सुनकर जब उन्होंने कुएं में झांककर देखा तो रजनीश को कुएं में गिरा पाया। बिना कुछ सोचे समझे मनु राम ने भी कुएं में छलांग लगा दी और दोनों बाप-बेटा मदद के लिए चिल्लाने लगे। काफी देर के बाद उधर से गुजर रहे एक राहगीर ने जब उनकी आवाज सुनी तो गांव में जाकर हल्ला किया। 


बाप-बेटे के कुएं में गिरे होने की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। पूरा गांव दोनों बाप-बेटा को बचाने के लिए दौड़ पड़ा। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे दोनों बाप बेटे को बारी बारी से कुएं से बाहर निकाला। कुएं में गिरने के कारण दोनों को हल्की चोटें आई हैं लेकिन फिलहाल दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों की तत्परता से आज एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।