ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

बिहार : बेटे का पड़ोस की लड़की से था प्रेम प्रसंग, गर्लफ्रेंड के घर वालों ने बाप की बेरहमी से कर दी हत्या

04-May-2022 06:38 PM

By DEEPAK RAJ

BAGAHA :  बगहा में बेटे के प्रेम प्रसंग को लेकर एक पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना शास्त्रीनगर के वार्ड संख्या 13 की है। मृतक के बेटे का पड़ोस की रहने वाली लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच दोनों प्रेमी युगल गांव छोड़कर फरार हो गए। जिससे गुस्साए लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। 


दरअसल, मृतक बंधु सहनी के बेटे ओमप्रकाश सहनी का पड़ोस की रहने वाली लड़की के साथ लंबे दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक महीने पहले ओमप्रकाश प्रेमिका के साथ गांव छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश बढ़ गई थी। पारिवारिक दबाव के कारण ओमप्रकाश एक महीने बाद लड़की के साथ गांव लौट आया। लड़की को उसके घर वालों को सौंप दिया गया। मामला धीरे-धीरे ठंडा हो चला था लेकिन लड़की के घर वाले इस बात को नहीं भूल सके थे।


ओमप्रकाश के पिता बंधु सहनी खेतों की तरफ गए थे। इसी दौरान लड़की के घर वालों ने उन्हे घेर लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। किसी प्रकार बंधु सहनी जान बचाकर घर की तरफ भागे लेकिन मारपीट से गंभीर रूप से घायल बंधु सहनी ने घर के दरवाजे पर पहुंचते ही दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।