ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / उपचुनाव जीतने वाले दोनों विधायक आज लेंगे शपथ, 4 बजे विधानसभा में शपथ...

उपचुनाव जीतने वाले दोनों विधायक आज लेंगे शपथ, 4 बजे विधानसभा में शपथ ग्रहण समारोह

05-Nov-2021 09:18 AM

PATNA : बिहार के 2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में निर्वाचित होने वाले विधायकों का आज शपथ ग्रहण होगा. विधानसभा में शाम 4 बजे दोनों नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे. विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर में इन दोनों विधायकों को शपथ दिलाया जाएगा. 


उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले तारापुर विधानसभा क्षेत्र के जेडीयू के राजीव कुमार सिंह और कुशेश्वरस्थान से जेडीयू के अमन भूषण हजारी ने जीत हासिल की है. ये दोनों आज बिहार विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायक के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे. बताया जा रहा है कि आज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेता मौजूद रहेंगे. 


जानकारी हो कि 2 नवंबर को तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आये, जिसमें तारापुर सीट पर JDU ने 3821 मतों से जीत हासिल की. RJD को 75145 वोट मिले तो वहीं JDU को 78966 वोट मिले. कुशेश्वरस्थान सीट से जदयू उम्मीदवार अमन भूषण हजारी ने राजद प्रत्याशी गणेश भारती को 12 हजार 698 वोटों से हरा दिया.