Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी के सामने वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: नाच देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, पानी भरे गड्ढे से मिला शव; हत्या की आशंका ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- अगली बार गोली सीधे छाती पर चलेगी
24-Oct-2019 08:55 AM
PATNA : बिहार की 1 लोकसभा सीट और 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना का काम शुरू हो चुका है। सुबह 8 बजे से ही मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान से लेकर नतीजों तक का हर अपडेट फर्स्ट बिहार झारखंड आप तक पहुंचाता रहेगा।
04 : 00PM- बिहार उपचुनाव में जेडीयू को मात्र एक सीट पर कामयाबी मिली है. नाथनगर सीट पर जेडीयू उम्मीदवार लक्ष्मीकांत मंडल ने राजद प्रत्याशी राबिया खातून को मात दी है. लक्ष्मीकांत मंडल ने राबिया खातून को मात्र 4963 वोटों के अंतर से मात दी है. नाथनगर सीट पर RJD और JDU के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही थी.
02:00PM - किशनगंज में एआईएमआईएम के प्रत्याशी कमरुल होदा ने 10211 मतो से जीते, सिमरी बख्तियारपुर से आरजेडी के जफर आलम जीते, दरौंदा से निर्दलीय कैंडीडेट व्यास सिंह उर्फ कर्णजीत सिंह जीते, बेलहर से राजद के रामदेव यादव जीते, समस्तीपुर लोकसभा सीट से NDA उम्मीदवार प्रिंस राज आगे, नाथनगर से राजद कि राबिया खातून आगे.
01:00 PM- किशनगंज में एआईएमआईएम के प्रत्याशी कमरुल होदा आगे, समस्तीपुर लोकसभा सीट से NDA उम्मीदवार प्रिंस राज आगे, समस्तीपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रिंस राज आगे, दरौंदा से निर्दलीय कैंडीडेट व्यास सिंह उर्फ कर्णजीत सिंह आगे, बेलहर से राजद के रामदेव यादव आगे, सिमरी बख्तियारपुर से राजद के जफर आलम आगे, नाथनगर से राजद कि राबिया खातून आगे.
12:00 PM- समस्तीपुर लोकसभा सीट से NDA उम्मीदवार प्रिंस राज आगे, किशनगंज से ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के उम्मीदवार कमरुल होदा आगे, दरौंदा से निर्दलीय कैंडीडेट व्यास सिंह उर्फ कर्णजीत सिंह आगे, बेलहर से राजद के रामदेव यादव आगे, सिमरी बख्तियारपुर से राजद के जफर आलम आगे, नाथनगर से जदयू के कैंडिडेट लक्ष्मीकांत मंडल आगे चल रहे हैं.
11:00 AM- समस्तीपुर लोकसभा सीट से NDA उम्मीदवार प्रिंस राज आगे, दूसरे राउंड में किशनगंज से ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के उम्मीदवार कमरुल होदा आगे, दरौंदा से निर्दलीय कैंडीडेट व्यास सिंह उर्फ कर्णजीत सिंह आगे, बेलहर से राजद के रामदेव यादव आगे, सिमरी बख्तियारपुर से जदयू के अरुण यादव, नाथनगर से जदयू के कैंडिडेट लक्ष्मीकांत मंडल आगे चल रहे हैं.
10:00 AM - सुबह के 10 बजे तक बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच शह और मात का खेल जारी है. समस्तीपुर लोकसभा सीट से NDA उम्मीदवार प्रिंस राज आगे, दूसरे राउंड में किशनगंज से बीजेपी उम्मीदवार स्वीटी सिंह आगे, दरौंदा से निर्दलीय कैंडीडेट व्यास सिंह उर्फ कर्णजीत सिंह आगे, बेलहर से राजद के रामदेव यादव आगे, सिमरी बख्तियारपुर से जदयू के अरुण यादव, नाथनगर से जदयू के कैंडिडेट लक्ष्मीकांत मंडल आगे चल रहे हैं.
09: 25AM - हॉट सीट माने जाने वाले दरौंदा से निर्दलीय कैंडीडेट व्यास सिंह उर्फ कर्णजीत सिंह आगे चल रहे हैं. सिमरी बख्तियारपुर से RJD के जफर आलम आगे चल रहे हैं. बेलहर से राजद के रामदेव यादव आगे चल रहे हैं. समस्तीपुर लोकसभा सीट से NDA उम्मीदवार प्रिंस राज आगे चल रहे हैं. किशनगंज विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार स्वीटी सिंह आगे चल रही हैं.