ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

बिहार : बस और ऑटो की भीषण टक्कर, अब तक दो की मौत; कई लोग घायल

02-Dec-2023 10:15 AM

By Saurav Kumar

SITAMADHI  : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी  से निकल कर समाने आ रहा है। जहां बस और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हुई है। इस भिड़ंत में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी-सोनबरसा रोड में एनएच 22 पर बथनाहा थाना क्षेत्र के ध्रुव कॉलेज पांच माइल के नजदीक शनिवार सुबह लगभग 8:00 बजे बस ने ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई अन्य जख्मी हुए हैं। इस हादसे से में दो लोगों की स्थिति अत्यंत नाजुक है। इस घटना के बाद बस चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।


बताया जा रहा है कि, सीएनजी ऑटो चालक सोनबरसा का शंभू मंडल पैसेंजर्स को लेकर सीतामढ़ी की ओर जा रहा था। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से यह घटना हुई बताई गई है। घटनास्थल पर चीख- पुकार मची है। फिलहाल इस घटना के बाद आस- पास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी है। फिलहाल इस घटना की सुचना नजदीकी पुलिस टीम को दे दी गई है।