ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / बिहार : बुजुर्ग शख्स की हत्या से सनसनी, जमीनी विवाद में मर्डर की...

बिहार : बुजुर्ग शख्स की हत्या से सनसनी, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका

20-Oct-2022 11:21 AM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार में हत्या और लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बाद एक वारदातों को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना सहरसा से सामने आई है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स की हत्या कर सनसनी फैला दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद मृतक शख्स के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के बनगांव रोड की है।


मृतक शख्स की पहचान 63 वर्षीय लक्ष्मी यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक लक्ष्मी यादव बनगांव रोड स्थित मीर टोला में पिछले कई वर्षों से पंचर की दुकान चलाते थे। मृतक के परिजन जमीनी विवाद को लेकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस मामले में अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। 


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और हत्या के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। किस कारण से लक्ष्मी यादव की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।