Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
09-May-2024 12:59 PM
By First Bihar
GAYA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना गया की है। जहां बदमाशों ने एक बुजर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि गोली लगने से एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना मुफस्सिल थानाक्षेत्र के न्यू अबगिला पहाड़तल्ली इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक दर्जन भर की संख्या में हथियारों से लैस अपराधी अचानक न्यू अबगिला पहाड़तल्ली पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। जिससे एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गया के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम, एसएसपी आशीष भारती और सदर एसडीओ क्रिसलय श्रीवास्तव ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया है।
गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि वजीरगंज एसडीपीओ एवं मुफस्सिल थाना और पुलिस लाइन केंद्र से अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है। एसएसपी ने बताया कि दो पक्षों के बीच कुछ दिन पहले यहां विवाद हुआ था। उनके बीच आपसी समझौता भी हो गया था। जिसके यह कारण यह मामला थाने तक नहीं पहुंच सका। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम छापेमारी कर रही है।