सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
20-Jul-2023 05:57 PM
By First Bihar
MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां एक बुजुर्ग महिला ने खुदकुशी करने के लिए उफनती गंगा में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घाट पर तैनात गोताखोरों ने भारी मशक्कत के बाद बुजुर्ग महिला की जान बचा ली। महिला के रेस्क्यू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना कष्टहरणी गंगा घाट की है।
दरअसल, गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद जिला प्रशासन ने मुंगेर के सभी गंगा घाटों पे प्रशिक्षित गोताखोरों को तैनात किया है। जिला प्रशासन की इस पहल से अबतक कई जिंदगियों को बचाया जा चुका है। ताजा मामला जिले के कष्टहरणी गंगा घाट का है, जहां आज एक बुजुर्ग महिला की जान जाते जाते बच गई। घाट पर तैनात गोताखोर सुप्रशांत ने बताया कि हर दिन की तरह वह कष्टहरणी घाट पर अपनी ड्यूटी कर रहा था।
इसी दौरान करीब तीन बजे एक बुजुर्ग महिला स्नान करने के लिए घाट पर पहुंची। गंगा में नहाने के बाद महिला ने कपड़े बदले और घाट के किनारे बैठ गई। थोड़ी देर बाद महिला ने आत्महत्या करने की मंशा से गंगा में छलांग लगी दी। जिसके बाद गोताखोर ने तत्परता दिखाई और बीच धार से महिला को जिंदा बचा लिया। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।