ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / Bihar Breaking News: बिहार में शिक्षकों को बड़ी राहत, घमासान के बाद सरकार...

Bihar Breaking News: बिहार में शिक्षकों को बड़ी राहत, घमासान के बाद सरकार ने छठ की छुट्टी बढ़ाई; अब महापर्व पर इतने दिन मिलेगी लीव

23-Oct-2024 06:10 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में छठ पर्व की छुट्टी को लेकर मचे घमासान के बीच डबल इंजन सरकार ने शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। नीतीश कुमार की सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए छठ महापर्व में शिक्षकों की छुट्टी बढ़ा दी है। सरकार के आदेश पर शिक्षा विभाग ने छुट्टी के कैलेंडर में बदलाव कर दिया है। अब छठ पूजा में शिक्षकों को चार दिनों तक छुट्टी रहेगी। सरकार के इस फैसले के बाद शिक्षकों में खुशी का माहौल है।


दरअसल, बिहार में छठ महापर्व की छुट्टी को लेकर शिक्षा विभाग में पिछले कुछ दिनों से घमासान चल रहा था। शिक्षा विभाग के पुराने कैलेंडर के मुताबिक, सरकारी स्कूलों में खरना के दिन यानी 6 नवंबर को छुट्टी नहीं दी गई थी। शिक्षक और शिक्षा संघ लगातार इसका विरोध कर रहे थे और सरकार से छठ की छुट्टी बढ़ाने की मांग कर रहे थे। लगातार घमासान के बाद शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने छुट्टी बढ़ाने का आश्वासन दिया था।


सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने छुट्टी के कैलेंडर में बदलाव करते हुए तीन दिनों की जगह अब छठ की छुट्टी को चार दिन कर दिया है। बदलाव के बाद अब शिक्षकों या स्कूली छात्रों को खरना के दिन स्कूल आने की जरुरत नहीं पड़ेगी। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की मांग को स्वीकार करते हुए अब छठ महापर्व की छुट्टी 6 नवंबर से 9 नवंबर तक घोषित कर दी है।


6 नवंबर को खरना के दिन भी शिक्षकों की छुट्टी रहेगी। सरकार के इस फैसले के बाद शिक्षक घर पर खरना पूजा में शामिल हो पाएंगे। बता दें कि शिक्षा विभाग के छुट्टी के कैलेंडर में पहले पहले 7,8 और 9 नवंबर को छठ महापर्व की छुट्टी दी गई थी लेकिन शिक्षक संघों का कहना था कि खरना के दिन छुट्टी नहीं दिए जाने से जिस शिक्षकों के घर में छठ महापर्व हो रहा है उन्हें परेशानी उठानी पड़ेगी।