मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
15-Nov-2024 12:57 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने झंझारपुर जेल में तैनात ऑपरेटर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से हड़कंप मच गया है। सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। घटना झंझारपुर के आरएस थाना क्षेत्र में बेहट के पास की है।
जानकारी के मुताबिक, झंझारपुर जेल में ऑपरेटर के पद पर तैनात अभिरंजन कुमार शुक्रवार को हर रोज की तरह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से अपनी बाइक पर सवार होकर निकले थे। अभी वह शान्तिनाथ महादेव मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
अपराधियों के बीच घिरे अभिरंजन कुमार जान बचाकर वहां स्थित एक घर दुकान में भागे लेकिन बदमाशों ने उन्हें खदेड़कर गोलियों से भून डाला। ताबड़तोड़ फायरिंग में अभिरंजन को तीन गोलियां लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह-सुबह इस वारदात के इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बदमाशों की पहचान के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है। किस कारण से वारदात को अंजाम दिया गया फिलहाल इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है।
रिपोर्ट- कुमार गौरव