ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार : ब्रेक फेल क्रेन की चपेट में आने से महिला और...

बिहार : ब्रेक फेल क्रेन की चपेट में आने से महिला और लड़की की मौत, बाइक सवार युवक हुआ जख्मी

19-Jun-2023 01:48 PM

By Saurav

SITAMADHI : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार बढ़ोतरी नजर आ रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से लोगों की मौत से जुडी खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां क्रेन का ब्रेक फेल होने के कारण दो लोगों की जान चली गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के परिहार थाना क्षेत्र के परवाहा लालबंदी पथ के घाघरा मोर के पास एक क्रेन का ब्रेक अचानक से फेल हो गया। इस वजह है यह वाहन अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद एक बाइकइस अनियंत्रित क्रेन की चपेट में आ गया और इससे मौके पर ही एक महिला और लड़की की मौत हो गई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। 


वहीं, इस घटना में मृत महिला और लड़की की पहचान कवि देवी और सुषमा के रूप में हुई है। जबकि शिवचंद्र राम गंभीर रूप से जख्मी हो गया है घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है वहीं जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके से क्रेन चालक फरार हो गया। 


इधर, इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। दोनों मृतका के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि. फिलहाल आसपास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से क्रेन ड्राइवर की खोज जारी है। जल्द ही इसे अरेस्ट कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस टीम हरेक चीज़ को बारीकी से जांच रही है।