शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
18-Feb-2023 02:06 PM
By First Bihar
BUXAR: हैरान कर देने वाली घटना बक्सर से सामने आई है। यहां प्रेमी की बारात में पहुंची नाबालिग प्रेमिका ने ऐसा हंगामा किया कि शादी रोक दी गई। देखते ही देखते बाद इतनी बिगड़ गई कि मामला थाना पहुंच गया। नाबालिग लड़की और वर-वधू पक्ष की बातों को सुनने के बाद पुलिस ने तीनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामले को रफादफा किया।
दरअसल, बक्सर के डुमरांव थाना क्षेत्र के बनहेजी डेरा निवासी उमेश चौधरी का रिश्ता डुमरांव के युवती से तय किया गया था। 12 फरवरी को तिलक समारोह संपन्न हुआ था। लड़के के रिश्तेदार और परिजन सुबह से ही शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। बारात निकालने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। वहीं दूसरी ओर लड़की पक्ष के लोगों भी बारात के स्वागत की तैयारी कर रहे थे। लड़के वाले बारात लेकर निकलते उसके पहले ही दूल्हे की नाबालिग प्रेमिका अपनी मां के साथ लड़के के घर पहुंच गई। लड़की के दूल्हे के घर पहुंचते ही विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने में पहुंच गया।पुलिस ने जैसे-तैसे समझौता कराया, जिसके बाद युवक अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए राजी हो गया लेकिन लड़की के नाबालिक होने के कारण लड़के को एक साल के बाद शादी करनी होगी।
उधर, लड़के की जिस लड़की से शादी होने वाली थी वह बारात के आने की राह देख रही थी। जब लड़की पक्ष के लोगों को इस मामले की जानकारी मिली तो लड़की पक्ष वाले भी थाने पहुंच गए। लड़की वाले तिलक में दिए गए सामानों और खर्च किए गए पैसों की मांग लड़का पक्ष से करने लगे। पुलिस के द्वारा समझौता कराने के बाद लड़के वाले पैसा लौटाने को तैयार हो गए। जिसके बाद मामले को खत्म किया गया।
बता दें कि, नबालिग प्रेमिका यूपी की रहने वाली है। लड़का उमेश चौधरी की बुआ की शादी लड़की के घर के बगल में ही हुई थी। लड़के का अक्सर वहां आना जाना लगा रहता था। इसी बीच वह लड़की से मिला था और दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाई थी। लड़की को जब लड़के की शादी दूसरी लड़की से होने की खबर मिली तो वह अपनी मां के साथ लड़के के घर आ गयी और शादी को रुकवा दिया। वहीं इस पूरे मामले में थानाध्यक्ष का कहना है कि, तीनों पक्ष की बात सुन आसपास के लोगो के द्वारा सहमति बना दी गई है। लड़का प्रेमिका से शादी करने के लिए राजी हो गया है, साथ ही वो लड़की पक्ष को तिलक में लिए गए समान और इंतजाम में किए गए खर्चों को भी देने के लिए मान गए है।