ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार

बिहार : बोरिंग चैंबर में गिरने से युवक की मौत, इलाके में अफरा - तफरी का माहौल

बिहार : बोरिंग चैंबर में गिरने से युवक की मौत, इलाके में अफरा - तफरी का माहौल

10-Sep-2023 11:53 AM

By First Bihar

JAMUI : बिहार के जमुई से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां आज अहले सुबह बोरिंग के चैम्बर में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। इसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल हो गया है। आस -पास के लोगों में इस घटना को लेकर तरह - तरह की चर्चा की जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा पंचायत के सरसा गांव में 15 फीट बोरिंग के चेंबर में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगो ने इस घटना के सूचना गिद्धौर पुलिस को दी। जिसके बाद  सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को छानबीन कर रही है। इस घटना में मृतक युवक की पहचान सुभाष कुमार 20 वर्ष पिता उमेश भगत थाना क्षेत्र के सरसा गांव के रूप में हुई है।


इधर, इस घटना के बाद युवक सुभाष कुमार मोटर निकलने के लिए बोरिंग के चेंबर में उतरने के दौरान पैर फिसल गया और वह बेहोश होकर चेंबर में गिर गया। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई।करीब दो घंटे के बाद जब युवक अपने खेत से नही लौटा तो परिजन खोजने के लिए खेत की ओर जहा वह चेंबर में मृत पड़ा मिला। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा मृतक युवक को चेंबर से निकला गया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वही चेंबर से मृतक युवक को निकलने के दौरान दो युवक घायल भी हो गए।