ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार: बोरवेल में गिरी ढाई साल की मासूम बच्ची, खेलने के दौरान हुआ हादसा; जिंदगी से जंग हार गई आकांक्षा

10-Dec-2023 05:17 PM

By First Bihar

GAYA: गया में रविवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां खेलने के दौरान एक बच्ची 105 फीट गहरे बोलवेल में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इससे पहले कि पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचती ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाला लिया लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई थी। घटना मोहनपुर प्रखंड की अमकोला पंचायत के मसौंधा गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, मसौंधा गांव निवासी किसान अरविंद यादव ने अपने घर के पास बोरिंग कराया था लेकिन बोरवेल को बंद नहीं किया गया था। अरविंद यादव की ढाई साल की बेटी आकांक्षा  घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान खेल-खेल में वह बोरवेल में जा गिरी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उधर, इस घटना से जिले के पुलिस और प्रशासनिक महकमें में भी हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ डीएम घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। पटना से एनडीआरएफ की टीम को भी घटना की जानकारी दे दी गई थी।


घटनास्थल के जिला मुख्यालय से काफी दूर होने के कारण रेस्क्यू टीम अभी रास्ते में ही थी तभी ग्रामीणों ने जेसीबी को बुला लिया और प्रशासन की टीम के पहुंचने से पहले ही बच्ची को बोरवेल से निकाल लिया हालांकि तबतक वह जिंदगी से जंग हार गई थी। बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने घटना को दुखद बताया है और परिवार के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने लोगों से बोरिंग करते वक्त सावधानी बरतने की अपील की है।