ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / news / बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा फॉर्म भरने का डेट जारी, इस...

बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा फॉर्म भरने का डेट जारी, इस बार भी छात्रों ने मारी बाजी

23-Mar-2024 03:30 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर 23 मार्च को दोपहर करीब डेढ़ बजे इंटर रिजल्ट जारी कर दिए गए। इंटर रिजल्ट में इस बार कुल 87.21 फीसदी छात्रों को सफलता मिली है। वहीं, रिजल्ट जारी करने के साथ ही बिहार बोर्ड ने स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा के फॉर्म भरने की तिथियां भी जारी कर दी है।


बिहार बोर्ड की ओर अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 28 मार्च 2024 से इंटर स्क्रूटिनी और बिहार बोर्ड इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 के लिए आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। जिन छात्रों के कुछ विषयों में नंबर कम आए हों या एक-दो विषय में फेल हों वे अब अगले सप्ताह 28 मार्च से इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। स्क्रूटिनी व कंपार्टमेंट परीक्षा के फॉर्म स्कूल प्रधान के माध्यम से भराए जाएंगे।


बिहार बोर्ड ने कहा कि विशेष परीक्षा और कपार्टमेंट परीक्षा अलग-अलग होंगी। इसको लेकर डेटशीट जल्द ही जारी किया जाएगा। वैसे इस बार बिहार बोर्ड इंटर आर्ट्स में  86.15 फीसदी, इंटर साइंस में 87.7 फीसदी और इंटर कॉमर्स में कॉमर्स में 94.88 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। इस साल बिहार बोर्ड ने टॉप-10 की जगह टॉप-5 में स्थान पाने वाले छात्रों की सूची जारी की है। इस सूची में कुल 23 छात्र शामिल हुए हैं जिन्हें बिहार सरकार की ओर से एक लाख रुपए, 75 हजार रुपए और 50 हजार रुपए क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले को पुरुस्कर के तौर पर दिए जांएगे।


उधर, हर बार बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में टॉप पर आने वाली छात्राओं के लिए इस बार मायूस करने वाली खबर है। इस बार बिहार बोर्ड इंटर के तीन में से दो संकायों में लड़कों ने टॉप किया है। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में मृत्युंजय कुमार  481 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं बिहार बोर्ड इंटर आर्ट्स में तुषार कुमार ने 482 अंकों के साथ टॉप किया है। हालांकि इंटर कॉमर्स में प्रिया कुमारी ने 478 अंकों मे साथ सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है।