ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बिहार: बम विस्फोट से हड़कंप, धमाके में 7 लोग घायल, घटनास्थल से...

बिहार: बम विस्फोट से हड़कंप, धमाके में 7 लोग घायल, घटनास्थल से तीन बम बरामद

28-Mar-2022 12:06 PM

LAKHISARAI : इस वक्त की बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है, जहां एक घर में बम विस्फोट होने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। अचानक हुए ब्लास्ट में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना पिपरिया स्थित वलीपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि यहां एक घर में रखा हुआ बम अचानक विस्फोट हो गया। जिसमें सात लोग घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लखीसराय एएसपी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से तीन जिंदा बम को बरामद किया है और पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि लूटन रजक के घर में तीन बम रखे गए थे, घर के किसी बच्चे ने एक बम को उठा लिया जिससे विस्फोट हुआ है। 


एएसपी सैयद इमरान मसूद की मानें तो विस्फोट की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम को मौके पर बुलाया गया है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बम कहां से आए और किसने रखा था। फिलहाल सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इधर, विस्फोट के बाद इलाके के लोग काफी सहमे हुए हैं।


बताते चलें कि बीते 9 मार्च को पटाखा बनाने के दौरान गोपालगंज में एक बम धमाका हो गया था। जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। इससे पहले भागलपुर में बड़ा बम धमाका हुआ था। जिसमें 3 घर जमींदोज हो गए थे वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।