बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
18-Dec-2021 04:33 PM
KISHANGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर किशनगंज से आ रही है जहां बम ब्लास्ट की घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इलाके में रहने वाले लोग इस घटना से काफी दहशत में हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक खेत में रखे थैले पर जब वहां खेल रहे बच्चों की नजर गयी। उसमें से एक बच्चा थैले को उठाने पहुंचा तभी उसमें रखा हुआ बम ब्लास्ट कर गया। विस्फोट इतनी जोरदार थी कि आस-पास के खेत में काम कर रहे लोग आवाज सुनकर घटनास्थल की तरफ दौड़े जहां खेत में पड़े घायल बच्चे को लेकर सभी अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घायल बच्चे की पहचान बीजेपी नेता पवन सिंह के बेटे के रुप में हुई है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के धर्मगंज की है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
गौरतलब है कि बिहार के सीतामढ़ी और भागलपुर में भी बीते दिनों बम ब्लास्ट की घटनाए हुई थी। सीतामढ़ी के बेला थाना क्षेत्र के मुजौलिया गांव में खेलने के दौरान कचरे के ढेर से बच्चों ने बम उठा लिया। जमीन पर गिरते ही बम ब्लास्ट कर गया जिसमें तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। ऐसा ही धमाका भागलपुर के नाथनगर में लगातार तीन बार हुआ था। कूड़े के ढेर में छिपाकर रखे गए बम को जब बच्चों ने उठाया और उसे जैसे ही पटका तो जर्दा के डब्बे में बना बम विस्फोट कर गया।