ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

बिहार : बम बनाने के दौरान ब्लास्ट से हड़कंप, विस्फोट में एक शख्स की मौत

08-Apr-2022 06:44 PM

BUXAR : इस वक्त की बड़ी खबर बक्सर से आ रही है, जहां बम बनाने के दौरान हुए ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक शख्स का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुए विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शख्स के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना नया भोजपुर ओपी क्षेत्र के पुराना भोजपुर गांव की है।


डुमरांव प्रखंड के नया भोजपुर ओपी के पुराना भोजपुर मुहल्ले में शुक्रवार को घर में हुए विस्फोट में प्रेमचंद गोंड की मौत हो गई। वहीं इस धमाके में मृतक का बेटा भी जख्मी हो गया है। हालांकि परिजन घायल युवक को लेकर कहीं चले गए हैं। बताया जा रहा है कि घर में पटाखा बनाने का कारोबार चलता था।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस धमाके के कारणों और घायल युवक को तलाश करने में जुटी है। बताते चले कि हाल के दिनों में बिहार के अलग-अलग जिलों से ब्लास्ट की कई घटनाएं हो चुकी है।