मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
31-May-2023 03:43 PM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र के पार्टी पुल घाट पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गंगा स्नान के दौरान 15 वर्षीय किशोरी नदी में डूब गई। इस घटना की सुचना मिलते ही दीघा थाने की पुलिस ने एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। जहां काफी मशक्कत के बाद किशोरी को गंगा नदी से बाहर निकाला गया। बाद में उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए हैं।
जानकारी के अनुसार, बोकारो से परिवार के सभी सदस्य बिहार नवादा के नादरीगंज शादी समारोह में शरीक होने आए थे। उसके बाद नवादा से सभी लोग सिपारा मीठापुर में बहुभोज के कार्यक्रम में शरीक होने के लिए पहुंचे थे। जहां बहुभोज के समाप्ति के बाद परिवार के सभी लोग हिन्दू रीतिरिवाज से पूजा करने दीघा घाट गंगा नदी पहुंचे। जहां नहाने के क्रम में आयुषी डूब गई। जिसके बाद बच्ची को डूबता देख कुछ लोगों ने इसकी सुचना एसडीआरफ को दी।
वहीं, सुचना मिलने के तुरंत बाद sdrf की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां आयुषी को गंगा नदी से बाहर निकाला गया है। जिसके बाद परिजन अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती कराया है। जहां घटना के बाद परिजनों में खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया है। हालांकि, डॉक्टर लड़की के स्वास्थ्य को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गयी।
इधर, इस घटना की सुचना मिलने के बाद दीघा थाना अध्यक्ष राज कुमार पांडे के मुताबिक किशोरी की पहचान 15 वर्षीय आयुषी गुप्ता के रूप में किया गया है। जो इस्पात कालोनी जिला बोकारो की रहने वाली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दीघा थाने की पुलिस ने एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी।