ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / Bihar Board Result 2023: मैट्रिक की परीक्षा में जमुई का जलवा बरकरार, Top...

Bihar Board Result 2023: मैट्रिक की परीक्षा में जमुई का जलवा बरकरार, Top 10 में 14 छात्र-छात्राओं ने बनाई जगह

31-Mar-2023 05:13 PM

By First Bihar

JAMUI: हर बार की तरह इस बार भी मैट्रिक की परीक्षा में जमुई के छात्र-छात्राओं का जलवा बरकरार है। जिले के कुल 14 छात्र-छात्राओं ने टॉप टेन में अपनी जगह बनाई है। 1 To 5 में जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय के 2 छात्रों ने मारी बाजी मारी है जबकि एक अन्य छात्रा ने भी वन टू फाइव में शामिल हैं तो वहीं 6 To 10 में 8 छात्राओं ने अपना परचम लहराया है। जिले में सबसे अधिक 10 छात्र-छात्राओं ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय से टॉप 10  में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।


दरअसल, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने शुक्रवार को मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल भी मैट्रिक की परीक्षा में जमुई के छात्र-छात्राओं ने खुद को साबित कर दिखाया है। वन टू फाइव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्कूल नवागड़ी की श्वेता कुमारी ने 843 अंक लाकर चौथा रैंक हासिल किया है, सिमुलतला आवासीय विद्यालय के छात्रा शुभम कुमार ने 483 अंक लाकर चौथा रैंक पाया है। जबकि एम आ हाई स्कूल ताजपुर की सुरुचि कुमारी, सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई के सुधांशु शेखर, उत्क्रमित M S मरही बसबुटिया स्कूल चकाई के एहमा केसरी ने पांचवां रैंक हासिल किया है।


वहीं सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पंखुरी कुमारी, हिमांशु कुमार ने 6वां रैंक पाया है। जबकि गवर्नमेंट हाई स्कूल लथलथ की पलक कुमारी, सिमुलतला आवासीय विद्यालय की भव्या राज ने सातवां रैंक हासिल किया है। सिमुलतला आवासीय विद्यालय की अरपिता कुमारी, प्रभात कुमार, रोशन कुमार ने आठवां रैंक पाया है। सिमुलतला आवासीय विद्यालय की आस्था अश्वनी और सुषमा कुमारी ने भी 10वां रैंक लाकर अपने परिवार का नाम रोशन किया है।