ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंट आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई

बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंट आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई

07-Apr-2023 09:50 AM

By First Bihar

Bihar Board 10th Scrutiny Date 2023:  बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं यानी मैट्रिक रिजल्ट 31 मार्च को जारी कर दिया गया. लेकिन अगर स्टूडेंट्स अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं, वे कंपार्टमेंट करा सकते हैं. बता दे बोर्ड ने ने दो अप्रैल से कंपार्टमेंट के लिए आवेदन करने की सुविधा दी थी, जिसका आज, यानी 07 अप्रैल अंतिम दिन हैं.


स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन  तीन अप्रैल से बिहार बोर्ड की वेबसाइट  www.biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल है. बता दें स्क्रूटनी के लिए स्टूडेंट्स को प्रति विषय 70 रुपये शुल्क जमा करना होगा. 


आपको बताते चलें कि, इस बार बोर्ड परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी के बीच आयोजित किया गया था जिस परीक्षा में कुल 16.37 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे. जिसमें 8 लाख 35 हजार 213 लड़कियां और 8 लाख 31 हजार 201 लड़के शामिल हुए थे. बिहार बोर्ड ने पिछले साल भी 31 मार्च को ही मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था और इस बार भी आज यानी 31 मार्च को उसने दसवीं बोर्ड का परिणाम जारी किया है.  


इस बार प्रथम श्रेणी से पास हुए स्टूडेंट की संख्या 5 लाख 11 हजार 623 है. जबकि द्वितीय  2 लाख 99 हजार 518 है.  तृतीय श्रेणी से पास स्टूडेंट की संख्या 19 हजार 447 है. इस बार परीक्षा में कुल 13 लाख  05 हजार 203 स्टूडेंट पास हुए.