मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
27-May-2023 02:08 PM
By First Bihar
MUZZAFARPUR : बिहार के विपक्ष में बैठी पार्टी भाजपा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। पार्टी के विधायक राजू सिंह के ठिकानों पर रेड मारी गयी है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक फॉरचूनर और क्रेटा गाड़ी जप्त किया है। इसके साथ ही विधायक के ठिकानों से कुछ दिनों पहले मस्जिद में भगवा झंडा फहराने मामले का एक आरोपित को धर दबोचा गया।
दरअसल, राजद नेता अपहरण कांड मामले में पुलिस ने साहेबगंज के बीजेपी विधायक राजू सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। भाजपा विधायक पर राजद नेता तुलसी राय ने यह आरोप लगाया था। इस मामले में बीजेपी विधायक राजू सिंह समेत आधा दर्जन के लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करवाया था।
मालूम हो कि, इससे पहले कल साहेबगंज के बीजेपी विधायक राजू सिंह पर आरजेडी नेता तुलसी राय नेता का अपहरण कर उनकी पिटाई करने का आरोप लगा है। पारू थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक तिलक समारोह के दौरान बीजेपी विधायक राजू सिंह और राजद नेता तुलसी राय दोनों शामिल हुए थे, जहां से निकलने के बाद विवाद शुरू हो गया। आरजेडी नेता तुलसी राय ने आरोप लगाया है कि विधायक राजू सिंह ने न सिर्फ उके साथ मारपीट की है बल्कि हथियार के बल पर जबरन उठाकर अपने साथ ले गए और जान से मारने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी विधायक जान मारने की बात कह रहे थे तभी उनके समर्थक ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी, अगर पुलिस समय से नहीं पहुंचती तो आज वे जिंदा नहीं होते।
आपको बताते चलें कि, हाल ही में साहेबगंज के बीजेपी विधायक राजू सिंह पर पारू के सीओ और राजस्व कर्मचारी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। उस मामले में भई सीओ के बयान पर पारू थाना में एससी एसटी एक्ट समेत कई धाराओं के तहत राजू सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। उस मामले में राजद नेता तुलसी राय ने जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर साहेबगंज विधायक को खुला चैलेंज दिया था और कहा था कि यहां गुंडागर्दी नहीं चलेगी।