ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / बिहार: बीजेपी नेता की बाल-बाल बची जान, बारात से लौटने के दौरान बदमाशों...

बिहार: बीजेपी नेता की बाल-बाल बची जान, बारात से लौटने के दौरान बदमाशों ने बोला हमला

12-Jun-2023 02:09 PM

By First Bihar

ARWAL: बड़ी खबर अरवल से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला किया है हालांकि इस हमले में बीजेपी नेता बाल-बाल बच गए। बीजेपी नेता को हल्की चोट आई है लेकिन उनकी गाड़ी इस हमले में क्षतिग्रस्त हो गई है। बीजेपी नेता की शिकायत पर पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित एनएच-139 पर खोखड़ी गांव के पास की है।


बताया जा रहा है कि बीजेपी के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सत्येन्द्र कुमार राय रविवार की देर रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए औरंगाबाद गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद सत्येंद्र कुमार वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान खोखड़ी गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनपर हमला बोल दिया। बदमाशों ने गाड़ी के शीशे पर पत्थर चलाकर गाड़ी को रोकने की कोशिश की लेकिन वे वहां से तेजी से निकल गए। इस दौरान बदमाशों ने उनकी गाड़ी के ऊपर फायरिंग भी की।


बीजेपी नेता ने कहा है कि अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। बीजेपी नेता की गाड़ी का शीशा टूट गया है और उन्हें हल्की चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। इस घटना को लेकर जिले के बीजेपी नेताओं में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।