ब्रेकिंग न्यूज़

Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह

बिहार BJP ने राहुल गांधी को भेजी गीता, संजय जायसवाल बोले.. हिंदुत्व पर ज्ञान लें कांग्रेस नेता

बिहार BJP ने राहुल गांधी को भेजी गीता, संजय जायसवाल बोले.. हिंदुत्व पर ज्ञान लें कांग्रेस नेता

14-Nov-2021 12:21 PM

PATNA : देश में हिंदुत्व को लेकर चल रही सियासत के बीच बिहार बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को श्रीमदभागवत गीता की प्रति भेजी है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने शनिवार को ही इसका ऐलान कर दिया था। आज प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया के सामने राहुल गांधी के लिए गीता भेजने की जानकारी साझा की है। इस दौरान संजय जयसवाल ने राहुल गांधी के ऊपर जोरदार तंज भी कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गीता पाठ कर के हिंदुत्व को समझें जिससे झूठ बोलने की आदत छूटेगी। 


भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ.संजय जायसवाल ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को गीता की प्रति भेजी है। इस दौरान संजय जायसवाल ने कहा कि कभी कभी झूठ और दुष्प्रचार में आकंठ में डूबे लोगों को सत्य का ज्ञान देना जरूरी हो जाता है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस जिस तरह से हिंदुत्व पर हमले कर रही है, वैसी परिस्थिति में उन्हें हिंदुत्व का ज्ञान देना जरूरी हो जाता है। 


हम जानते हैं कि राहुल जी देश के सबसे बड़े कंफ्यूज नेता है। इसीलिए इतने दिनों तक देश में राजनीति करने और मंदिर-मंदिर घुमने के बावजूद उन्हें हिंदुत्व का रत्ती भर भी ज्ञान नहीं हो पाया है। उनका यह कंफ्यूजन दूर हो और उनकी झूठ व दुष्प्रचार की आदत छूटे, इसीलिए हम आज उन्हें श्रीमदभागवत गीता की प्रति भेंट स्वरूप पोस्ट कर रहे हैं।


 गीता धर्म-अध्यात्म समझाने वाला महान ग्रन्थ है, जो मनुष्य को आज भी जीने की कला सिखाते हुए जीवन के विभिन्न रास्तों पर उसका मार्गदर्शन करती है। यह ग्रंथ मानव को हमेशा ही सही फैसला लेने व सत्य का मार्ग चुनने के लिए प्रोत्साहित करता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि यदि राहुल गांधी ने इस ग्रन्थ को पढ़ और समझ लिया तो यकीनन वह झूठ और फूट डालो और राज करो की राजनीति से तौबा कर लेंगे।


राहुल गांधी द्वारा हिंदुत्व पर दिए गये बयान को राहुल गांधी की कमज़ोर ज्ञान का प्रत्यक्ष प्रमाण बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिन्दू धर्म का विरोध शुरुआत से ही कांग्रेस के डीएनए में रहा है. महज 24 घंटे के भीतर कांग्रेस के तीन कद्दावर नेताओं द्वारा हिन्दू समाज को अपशब्द कहना उनकी इसी घृणित सोच का हिस्सा है. हमने पहले ही कहा था कि हिन्दुओं के खिलाफ यह जहरीली बयानबाजी सीधे गांधी परिवार के हुक्म से हो रही है, जिसे राहुल गांधी ने बयान देकर सच साबित कर दिया है।


उन्होंने कहा कि राहुल पहले भी ऊल-जुलूल और झूठे बयान देकर यह जाहिर कर चुके हैं कि वह दुष्प्रचार के सुपरस्टार हैं, लेकिन हिंदुत्व और हिन्दुइज्म को अलग-अलग बता कर उन्होंने मूढ़ता की सारी सीमाओं को लांघ दिया है। एक पांच साल का बच्चा भी यह जानता है कि हिंदुत्व और हिन्दुइज्म में कोई फर्क नहीं होता. इनमें केवल भाषा का अंतर है जैसा भारत और इंडिया में है. लेकिन धान और गेंहूं में भी अंतर न जानने वाले राहुल गांधी ने इसमें भी फर्क खोज कर अपनी ‘बुद्धिमानी’ का ही परिचय दिया है. अब डर इस बात का है कि कहीं वह कल को दिवाली और दीपावली को भी अलग-अलग न बताने लगे। 


डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब राहुल ने हिन्दू धर्म की गरिमा गिराने का प्रयास किया हो। दिसंबर, 2010 में विकीलीक्स ने राहुल गांधी की अमेरिकी राजदूत टिमोथी रोमर से 20 जुलाई, 2009 को हुई बातचीत का एक खुलासा किया था, जिसमें राहुल गांधी ने तत्कालीन अमेरिकी राजदूत से कहा था कि भारत को आतंकियों से अधिक ख़तरा देश के हिंदुओं से है।


राहुल गांधी ने जर्मनी में हिंदू संस्कृति का अपमान किया था और कहा था कि भारत में महिलाओं के खिलाफ जो अत्याचार होते हैं, उसकी वजह भारतीय संस्कृति है. इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने हिंदू धर्म का अपमान करते हुए बोला था कि मंदिर जाने वाले लोग लफंगे होते हैं और महिलाओं को छेड़ते हैं। उनके इस तरह के बयान हिन्दुओं के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की बुनियादी सोच को दर्शाते हैं। 


उन्होंने कहा कि राहुल ने अपने बयान में उपनिषदों को पढने का दावा किया है. उनके इस दावे में कितनी सच्चाई है यह लोग अच्छे से समझ सकते हैं. लेकिन उनके बयान से यह स्पष्ट है कि उन्हें उपनिषदों का एक भी वाक्य समझ में नहीं आया है. इसके अतिरिक्त इस बात की भी प्रबल संभावना है कि उन्होंने उपनिषदों को इटालियन में पढने की कोशिश की हो. राहुल जी को हमारी सलाह है कि यदि वह सही में हिंदुत्व को समझना चाहते हैं तो हमारी भेजी हुई गीता का अध्ययन जरुर करें।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पोस्ट के माध्यम से भागवत गीता भेज रहे हैं और अगर बड़ी वाली भगवत गीता पढ़ पाने में असमर्थ है तो पॉकेट बुक भी भेज रहे हैं। जिसे वे पढ़े जिससे उन्हें सद्बुद्धि आए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी पहले ऐसे ब्राह्मण है जो बिना उपनयन संस्कार के जनेऊ धारी पंडित हो गए हैं।