ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / जनता के सुझाव से मेनिफेस्टो बनाएगी BJP, टॉल फ्री नंबर किया जारी

जनता के सुझाव से मेनिफेस्टो बनाएगी BJP, टॉल फ्री नंबर किया जारी

20-Sep-2020 02:45 PM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी मेनिफेस्टो जारी करने से पहले बिहार के लोगों का सुझाव लेगी. जो सुझाव मिलेगा उसके हिसाब से मेनिफेस्टो बनाएगी. इसको लेकर बीजेपी ने आज एक टॉल फ्री नंबर जारी किया है. 

बेतहर सुझाव को लेंगे

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार के जनता का जो भी अच्छा सुझाव होगा. इसको लिया जाएगा. उसके हिसाब से ही विधानसभा चुनाव में बीजेपी अपना मेनिफेस्टो बनाएगी. इस नंबर पर मिस कॉल मार सकते हैं साथ ही साथ आप अपना सुझाव बीजेपी के सुझाव पत्र में भी डाल सकते हैं. जो पूरे बिहार में घूमेगा. हम उन सभी लोगों के सुझाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करेंगे. बिहार के लोगों का विकास चिराग पासवान के सुझाव के सवाल पर संजय जयसवाल ले कन्नी काटते हुए कहा कि जितने भी दल या लोग अपना सुझाव देंगे उन सभी लोगों का सुझाव एनडीए के अंदर समाहित किया जाएगा. संजय जायसवाल ने कहा कि एनडीए का जो घोषणा पत्र होगा उसके प्रारूप में सभी दलों के लोगों की राय ली जाएगी.

6357171717 नंबर पर मांगा सुझाव

संजय जायसवाल, मंत्री प्रेम कुमार समेत कई बीजेपी नेताओं ने आज बीजेपी ऑफिस में टॉल भी नंबर 6357171717 आम आदमी के लिए जारी किया है. जब इस नंबर पर आप कॉल करेंगे तो आपका कॉल कट जा रहा है. कुछ सेकंड के बाद दूसरे नंबर से कॉल आता है. कॉल आने पर आत्मनिर्भर बिहार शो करता है. इसके साथ ही आपके नंबर को बीजेपी के आईटी सेल में रजिस्टर्ड हो जाता है. यही नहीं कुछ देर के बाद आपको एक मैसेज आता है. जुड़ने के लिए धन्यवाद के साथ आत्मनिर्भर बिहार 2020 वेबसाइट का लिंक भी साथ आता है. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अभियान साथ जुड़ने के लिए आपको अपनी पूरी जानकारी देना पड़ता है.