Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी
17-Jun-2022 12:28 PM
PATNA: केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम को लेकर तीसरे दिन भी छात्रों का उपद्रव जारी है। स्कीम को वापस लेने की मांग को लेकर बिहार समेत कई राज्यों में छात्र पिछले ती दिन से हंगामा कर रहे हैं। पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के घर पर उपद्रवियों ने हमला किया है। इसके बाद संजय जायसवाल और विनय बिहारी को भी टारगेट पर लिया गया है। पूरे मामले पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।
संजय जायसवाल ने अपने ही सरकार के ऊपर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि उनके घर को उड़ाने की पूरी साजिश रची गई थी। उन्होंने इसके लिए प्रशासन को जिम्मेवार बताते हुए कहा है कि प्रशासन की ओर जिस तरह की कार्रवाई होनी चाहिए थी उस तरह की कार्रवाई प्रशासन के तरफ से नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जो भी घटनाएं हो रही हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है। संजय जायसवाल ने कहा कि जिस भीड़ ने उनके घर पर हमला किया वह कहीं से भी आर्मी में जाने वाले जवानों की नहीं थी। उन्होंने कहा कि हमला करने वालों में लगभग 100 लोगों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने प्रशासन ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से सेना बहाली की नीति बदले जाने को लेकर लगातार उग्र प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। प्रदर्शन के तीसरे दिन आज सुबह से ही बिहार के सभी जिलों में छात्र उग्र आंदोलन करते नजर आ रहे हैं. रेलवे के बाद अब प्रदर्शनकारी छात्र सड़क पर भी उतर गए हैं। लगातार बीजेपी के नेताओं के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। छपरा में बीजेपी के विधायक के घर पर हमला हुआ था। इसके बाद बीजेपी कार्यालय के ऊपर भी कई जगह हमला हुआ और आज डिप्टी सीएम रेणु देवी, संजय जायसवाल और विनय बिहारी के आवास पर प्रदर्शनकारियों ने हमला बोला है।