Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च
09-Mar-2023 10:06 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार भाजपा में बड़े स्तर पर सांगठनिक फेरबदल हुआ है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने 45 जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी की है।
बिहार भाजपा के ऑफिशल टि्वटर हैंडल से यह सूचना दी गई है कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने 45 जिला अध्यक्षों का मनोयन किया है। इस जारी अधिसूचना में संजय जयसवाल की तरफ से यह उम्मीद जताई गई है कि नवदायित्व पदाधिकारी भाजपा संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। संजय जायसवाल ने यह उम्मीद जताई है कि इनके नेतृत्व में बिहार भाजपा का संगठन और अधिक सशक्त व प्रभावी बनेगा।
बिहार भाजपा के तरफ से जो सूची जारी की गई है उसके मुताबिक पटना ग्रामीण, बाढ़, गया, अरवल, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, नवगछिया, लखीसराय, मुंगेर, गोपालगंज बगहा, बेतिया और रक्सौल में भाजपा के तरफ से जिला अध्यक्षों का मनोनयन किया गया है।
इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने नए स्तर पर मधेपुरा, सुपौल, नालंदा, नवादा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, बेगूसराय, खगड़िया, बक्सर, छपरा, कटिहार, अररिया, कैमूर भोजपुर, औरंगाबाद, जमुई, सिवान, मोतिहारी, ढाका और शेखपुरा में जिला अध्यक्षों का मनोनयन किया है। इसके साथ ही साथ पार्टी द्वारा पटना महानगर में भी नए जिला अध्यक्ष का मनोनयन किया गया है। पटना महानगर की जिम्मेदारी अभिषेक कुमार को दी गई है। जबकि पटना ग्रामीण की जिम्मेदारी धर्मेंद्र कुमार संभालेंगे।
आपको बताते चलें कि पिछले दिनों ही बातें जनता पार्टी द्वारा जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई थी जिसमें यह तय हुआ था कि पार्टी के अंदर पिछले कई वर्षों से जिला अध्यक्षों पर तैनात लोगों को अब दायित्व मुक्त किया जाएगा और नए कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष समेत तमाम पदों पर जिम्मेदारी दी जाएगी और इसमें विशेष रूप से युवाओं पर अधिक जोर दिया जाएगा। जिसके बाद अब भारतीय जनता पार्टी के तरफ से इसको लेकर पत्र जारी कर दिया गया है।