ब्रेकिंग न्यूज़

IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary'

बिहार BJP की नई टीम में जगह पाने के लिए लॉबिंग तेज, जेपी नड्डा नई टीम पर बैठक में करेंगे चर्चा

20-Feb-2020 09:20 AM

PATNA : दिल्ली विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद भारतीय जनता पार्टी बिहार के अंदर इलेक्शन मोड में आ गई है। चुनावी साल में बिहार बीजेपी को पदाधिकारियों की नई टीम बनानी है। प्रदेश बीजेपी की नई टीम में जगह पाने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लॉबिंग तेज कर दी है। प्रदेश के हर बड़े नेता के साथ जुड़ा छोटा नेता या कार्यकर्ता नई टीम में जगह पाने के लिए तार भिड़ा रहा है। कोई मंत्री से पैरवी करवा रहा है तो कोई संगठन के बड़े चेहरों से। सबकी कोशिश एक है कि नई टीम में उसे जगह मिल जाए।


बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा पहली बार 22 फरवरी को पटना आ रहे हैं। नड्डा बिहार के 11 जिलों में बने बीजेपी के कार्यालय भवनों का उद्घाटन करेंगे उसके बाद बीजेपी कोर कमेटी के साथ शाम में वह बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में बिहार बीजेपी की नई टीम को लेकर चर्चा होगी। नड्डा नई प्रदेश कार्यकारिणी की सूची की स्क्रीनिंग के बाद यह तय करेंगे कि किस जगह मिलेगी और कौन बाहर रह जाएगा। नई टीम में जगह पाने के लिए जो नेता लगातार प्रयास कर रहे हैं उनका मकसद केवल इतना है कि कोर कमिटी की बैठक में पत्ता साफ होने उनके-उनके गॉडफादर उन्हें बचाएं। 


यह बनता है कि जेपी नड्डा के बिहार दौरे के बाद नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान हो जाएगा। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसका बेसब्री से इंतजार है। बीजेपी के मंच और मोर्चों में जगह पाने की लालसा रखने वाले नेताओं की भी कमी नहीं है। 


बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे पर उनके स्वागत के लिए जबरदस्त तैयारी की गई है। पटना एयरपोर्ट से निकलने के बाद जेपी नड्डा का काफिला रोड शो की शक्ल में बेली रोड होते हुए प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचेगा। पटना की सड़कों पर कई जगह तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं और जगह-जगह पार्टी के कार्यकर्ता मानव श्रृंखला बनाकर बीजेपी अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।