BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
28-Jun-2020 07:48 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : बिहार के दरभंगा से बीजेपी सांसद गोपालजी ठाकुर ने अपनी पार्टी के सार्वजनिक कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. बीजेपी सांसद इस बात से खफा थे अरविंद केजरीवाल ने बिहारियों के दिल्ली जाकर इलाज कराने का विरोध किया था. सार्वजनिक मंच से बोलते हुए बीजेपी के सांसद भाषा की मर्यादा खो बैठे.
क्या कहा बीजेपी के सांसद ने
दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने वर्चुअल रैली का सिलसिला शुरू किया है. आज इसी क्रम में दरभंगा में वर्चुअल रैली थी, जिसे स्थानीय सांसद गोपालजी ठाकुर ने संबोधित किया. अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा “बिहार और मिथिला के लोग को देश में लगातार गाली सुनना पड़ा है. केजरीवाल उठा और बोल दिया कि बिहार का आदमी 500 रूपया लेकर आता है और 5 लाख का इलाज करा लेता है. जैसे उसके बाबू के.....से पैसा निकलता है और इलाज होता है.”
यहां देखिये वीडियो -
दरअसल बीजेपी के सांसद लोगों को ये बता रहे थे कि नरेंद्र मोदी ने बिहारियों की बेइज्जती को देखते हुए ही दरभंगा में भी एम्स खोलने की मंजूरी दे दी है. उनका कहना था कि नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल की गाली को देखते हुए ही ऐसा इंतजाम कर दिया है कि अब बिहारियों को इलाज के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा बल्कि केजरीवाल को इलाज के लिए दरभंगा आना होगा.
नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां बताते बताते बीजेपी के सांसद की जुबान बहक गयी और वे केजरीवाल के बाप से लेकर दूसरे आपत्तिजनक शब्दों पर उतर आये. गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने काफी पहले दिल्ली में इलाज कराने आने वाले बिहारियों के बारे में बयान दिया था. आरोप ये लगा था कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि बिहार के लोग 500 रूपये का ट्रेन टिकट कटाकर दिल्ली आते हैं और 5 लाख रूपये का इलाज करवा कर वापस चले जाते हैं.