Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
14-Jul-2020 10:31 AM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. बिहार बीजेपी के 75 नेता कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. कल बीजेपी ऑफिस के 100 नेताओं का सैंपल लिया गया था.
बताया जा रहा है कि जो नेता कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. इसमें कई बीजेपी के सीनियर नेता शामिल है, संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ, प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा, समेत 75 नेता कोरोना पॉजिटिव निकले हैं.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का आया बयान
इसके बारे में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि अभी 24 नेताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. किसी को लक्षण नहीं था. सभी को होम क्वॉरेंटाइन रहने के लिए बोला गया है. जायसवाल ने कहा कि सभी नेता से लेकर कॉल सेंटर में काम करने वाले सभी लोगों का टेस्ट लिया गया था. फिलहाल रैपिट टेस्ट में 24 का कोरोना टेस्ट आया है. जायसवाल ने कहा कि वर्जुवल रैली में भीड़ नहीं होती है. बीजेपी के नेता अपने-अपने घर से ही नेताओं को संबोधित करते हैं. जायसवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने.
कल लिया गया था सैंपल
बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीजेपी कार्यालय में हड़कंप की स्थिति हो गई थी. जिसके बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीजेपी कार्यालय पहुंचकर 100 नेताओं का सैंपल कलेक्ट किया था. जिसके बाद सबकी रिपोर्ट आई है. आपको बता दें कि बीजेपी कार्यालय में पिछले दिनों क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया गया था इस बैठक में शामिल होने वाले जिलों के कई नेता बाद में संक्रमित पाए गए खास तौर पर भागलपुर और बक्सर जिले में कई बीजेपी नेताओं को पॉजिटिव पाया गया है. पटना सहित बिहार के कई अन्य जिलों में लॉकडाउन घोषित होने के बाद प्रदेश बीजेपी कार्यालय भी बंद है