सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
08-Jun-2023 12:07 PM
By First Bihar
MUNGER: इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां मनी लॉन्ड्रिग केस में ओडिशा पुलिस ने बिहार बीजेपी के नेता को गिरफ्तार किया है। ओडिशा से आई पुलिस टीम ने बुधवार की रात बीजेपी के नेता को गिरफ्तार किया।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में नौवागढ़ी महेशपुर निवासी भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बीएम अमरेश को ओडिशा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ओडिशा पुलिस ने मुंगेर पुलिस के सहयोग से बीजेपी नेता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बीजेपी नेता बीएम अमरेश की मेडिकल जांच कराने के बाद ओडिशा पुलिस भाजपा नेता को कोर्ट में पेश करेगी, पेशी के बाद बीजेपी नेता को अपने साथ ले जाएगी।
बताया जा रहा है कि ओडिशा पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव स्थित बीजेपी नेता के आवास से उन्हें गिरफ्तार किया है। बीएम अमरेश ने दो साल पहले ओडिशा के सुमित सुभम प्रधान का घर बनवाने के नाम पर उससे 23 लाख रूपये लिए थे।
