RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
17-Aug-2023 03:54 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने हर्ष फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले लोगों की पहचान कर ली है। पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिनमें से कई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल हर्ष फायरिंग का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
दरअसल, बिहार में शादी समारोह, बर्थडे पार्टी और अन्य आयोजनों के दौरान हर्ष फायरिंग की घटनाएं आम हो गई हैं। हर्ष फायरिंग के दौरान अबतक कितने ही लोगों की जान भी जा चुकी है लेकिन हर्ष फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले लोग उससे सीख नहीं ले रहे हैं। मुंगेर में दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मना रहे युवक द्वारा पिस्टल से हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच की तो मामला हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मुजफरगंज का निकाला।
आरोपियों ने बर्थडे पार्टी मनाने के दौरान पहले तो हर्ष फायरिंग की गई उसके बाद बाइक पर केक काटकर बर्थडे सेलीब्रेट किया था। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने हर्ष फायरिंग का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। मुंगेर एसपी के निर्देश पर पुलिस एक्शन में आई और हर्ष फायरिंग करने वाले 9 लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ को हिरासत में लिया है वहीं मुख्य आरोपी समेत कुछ अन्य की तलाश जारी है।