PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
05-Jan-2024 11:51 AM
By First Bihar
NALANDA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है। जबकि इसके रोकथाम को लेकर कई तरह के कड़े कानून भी बनाए गए हैं। इसके बाबजूद सड़क हादसों की संख्या में आशानुसार कमी देखने को नहीं मिल रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ससद्क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा में शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रुप से जख्मी हो गए। यह मामला बिहटा-सरमेरा टू-लेन के रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडारी गांव के समीप का है। इस घटना में मृतक की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी स्वर्गीय बैजू पंडित के (60) वर्षीय पुत्र राजेंद्र पंडित के रूप में की गई है।
वहीं, इस घटना में राजेंद्र पंडित का पुत्र मनीष कुमार एवं पड़ोसी रामकृष्ण पंडित का पुत्र मिथलेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जिसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस घटना को लेकर मृतक के परिजन ने बताया कि मनीष कुमार गांव से ई रिक्शा पर सवार होकर अपने बीमार पिता के इलाज को लेकर बिहारशरीफ जा रहा था। तभी भंडारी गांव के समीप को कोहरे के कारण अज्ञात ट्रक टक्कर मारते हुए फरार हो गया। इस हादसे में राजेंद्र पंडित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मिथिलेश कुमार एवं मनीष कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उन लोगों को स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी मिली। टक्कर इतनी जबरदस्ती की ई रिक्शा के परख्च्चे उड़ गए।
उधर, घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना को लेकर रहुई थाना अध्यक्ष नंदन कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।