ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / बिहार : बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मौके पर...

बिहार : बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; किराएदार बनकर आए थे आरोपी

07-Sep-2023 11:15 AM

By SONU

NAWADA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखोफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर डाली है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के वारिसलीगंज थाना इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना वारिसलीगंज खरांठ पथ पर चंडीपुर गांव के सामने ममता पेट्रोल पंप के समीप हुई है। यहां तीन की संख्या में रहे एक बाइक पर सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। गोली मारने के बाद हमलावर खरांट की ओर भाग निकले। मृतक युवक की पहचान सौर पंचायत के चंडीपुर ग्रामीण निवासी राम प्रवेश सिंह के 24 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई हैं। 


वहीं,गोली लगने के बाद घायल युवक को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए विम्स पावापुरी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। बाद में ग्रामीण व परिजन शव को घटना स्थल के पास लाकर सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही वारिसलीगंज थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। 


बताया जा रहा है कि, घटना से पूर्व ग्रामीण शिक्षक अरविंद सिंह ने गौतम को फोन कर अपने सड़क पर नवनिर्मित मकान को किसी व्यक्ति को किराया पर देने को ले दिखाने के लिए भेज था। मकान दिखाने के बाद किराए पर लेने पहुंचे तीन बाइक सवारों ने गौतम को सीने में गोलीमार दी और खरांठ के तरफ भाग निकला। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।युवक की मौत के बाद घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।