Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ
04-Oct-2023 08:02 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक महिला की हत्या का लाइव वीडियो सामने आया है। यहां नगर थाना इलाके के चंदवारा अली मिर्जा रोड में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के कारण का खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुलिस ने मौके से गोली के कई गोली के खोखे बरामद किए हैं।
इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि- महिला फिजियोथेरेपी से इलाज करा कर लौट रही थी। तभी बाइक सवार दो युवकों में से एक ने पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और नगर थाना पुलिस के साथ एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित मौके पर पहुंचे और इस मामले की जांच में जुटी हैं। वहीं, इस मामले को लेकर के मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोस व्याप्त है।
वहीं, इस मामले में पूछे जाने पर एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित ने बताया कि- एक महिला की गोली मारकर नगर थाना क्षेत्र में हत्या की गई है। इस मामले में डीआईयू की टीम जांच में जुटी हुई है। प्रथम दृष्टया में मामला जमीन विवाद से जुड़ा लगता है। हालांकि हत्या के असल कारण का पता अभी नहीं चला है। फिलहाल पुलिस सभी एंगिल पर जांच कर रही है। मृत महिला की पहचान 35 वर्षीय साजिदा आफरीन के रूप में की गई है।
उधर, इस पुरे मामले को लेकर एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित ने कहा कि - घटनास्थल से दो कोखा बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे जांच की जा रही है। दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला को गोली मारी है। यह पूरी सीसीटीवी में कैद हो गई है। यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है।