Bihar budget 2026 : पटना में बनेगा शिप रिपेयर सेंटर, बजट 2026 में बिहार को और क्या मिला? जानें पूरी जानकारी Union Budget 2026: नए बजट में क्या हुआ सस्ता-महंगा ? आज से इन चीजों के बढ़ेंगे दाम, देखें पूरी लिस्ट Budget 2026 : निर्मला सीतारमण ने बताया, इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं; सरकार इन कामों पर दे रही अधिक ध्यान New tax rules : इनकम टैक्स एक्ट 2025: नए नियम 1 अप्रैल 2026 से होंगे लागू, रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा घोषित; मोटर एक्सीडेंट क्लेम पर छूट Budget 2026 : भारत में आयुर्वेद के लिए खुलेंगे तीन नए AIIMS,आयुष फार्मेसी सुधार और मेडिकल टूरिज्म के लिए नई पहल India Budget 2026 : दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर और 3 नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद का ऐलान, 5 रीजनल मेडिकल हब भी बनाए जाएंगे; जहाज मरम्मत सुविधा की भी घोषणा बजट 2026: राष्ट्रीय जलमार्ग से जुड़ेगा पटना, बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एलान; सी-फ्लेन योजना और आत्मनिर्भर भारत निधि में 2000 करोड़ का टॉपअप Budget 2026 : बायो फार्मा और सेमी कंडक्टर पर सरकार का बड़ा टारगेट..', निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में MSME पर ख़ास जोड़; टेक्सटाइल सेक्टर को भी बूस्टर Union Budget 2026 : निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया बजट, 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट रखी, आत्मनिर्भर भारत पर जोर; जॉब, किसान और आम आदमी पर फोकस... Ayushman Bharat Yojana : केंद्रीय बजट 2026: रिकॉर्ड 9वीं बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, इन 5 बड़ी घोषणाओं पर टिकी नजर
26-May-2023 09:42 AM
By First Bihar
HAJIPUR : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई, और गोलीबारी की घटना को अंजाम नहीं दिया जाता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला हाजीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखोफ अपराधियों ने रास्ते में घेरकर एक दूध व्यवसायी को पांच गोलियां मार डाली।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले में बेखौफ बदमाशों ने देर रात एक दूध व्यवसायी को गोलियों से छलनी कर दिया। बाइक से दो की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने दूध व्यवसायी को एक-एक कर पांच गोली मारी। जिससे मौके पर ही दूध व्यवसायी की मौत हो गई। यह घटना बराटी ओपी के इस्माइलपुर चौक के समीप की है। जहां बदमाशों ने रास्ता रोकर व्यवसायी को गोलियों से छलनी कर डाला।
वहीं, दूध व्यवसायी की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र निवासी बैद्यनाथ राय के 40 वर्षीय पुत्र राजू कुमार राय के रूप में की गई है। वह अपने घर से बाइक पर दूध लेकर हाजीपुर के होटल में बेचने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही घेर कर गोली मार दी गई। बदमाशों ने रात का फायदा उठाया और घटना के बाद मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि, इस घटना के बाद गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। अस्पताल लाने पर जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना को लेकर मृतक के परिजनों की सूचना दी गई। घटना के बाद पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है।
इधर, हाजीपुर एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि बरांटी ओपी में एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। उसे सदर अस्पताल लाया गया। यहां मौत की पुष्टि के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस इस मामले की कार्रवाई में लगी हुई है। यह घटना आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। स्थानीय थानाध्यक्ष और पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।