Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश
12-Jun-2022 07:06 PM
KHAGARIA: खगड़िया से इस वक्त की बड़ी खबर समाने आ रही है, यहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संसारपुर की है। यहां अपराधियों ने चाकू दिखाकर दो युवकों के पास से करीब चार लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि रविवार को संसारपुर के पास दिनदहाड़े आधा दर्जन बदमाशों ने दो युवकों के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। कार सवार बदमाशों ने पहले बाइक से जा रहे दोनों युवकों को ठोकर मारकर गिरा दिया और बाद में चाकू की नोक पर रुपयों से भरा थैला छीनकर चलते बनें। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट भी की। घायल राजकुमार चौधरी और रमन कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ितों ने पत्नी के जेवर को गिरवी रखकर 3 लाख 97 हजार रुपया लेकर बाइक से खगड़िया से अपने गांव झिकटिया जा रहे थे। इसी दौरान कार सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना का जानकारी मिलते ही सदर SDPO सुमित कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। SDPO ने बताया कि CCTV फुटेज और टेक्निकल अनुसंधान के दौरान बदमाशों के कुछ साक्ष्य मिले हैं। उन्होंने लूटकांड में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।