Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही...
07-Feb-2022 10:22 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: पटना-रांची रोड नेशनल हाईवे-31 पर अपराधियों ने एक दंपती को गोली मार दी। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के राजा देवर गांव के पास की है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक सवार दो अपराधियों ने पति-पत्नी को गोली मार दी। गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गये। गोली लगने से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीएमसीएच रेफर किया गया है।
दंपती की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के फरहा गांव निवासी रवि रंजन और उनकी पत्नी ज्योति सिन्हा के रुप में हुई है। दोनों पति-पत्नी पेशे से डॉक्टर हैं और नवादा के पुरानी जेल रोड में क्लीनिक चलाते हैं। घटना का कारण जमीन की खरीद बिक्री का होना बताया जा रहा है।
क्लीनिक से घर लौटने के दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारी और मौके से फरार हो गये। घायल रवि रंजन ने बताया कि वे पत्नी के साथ नवादा नगर के पुरानी जेल रोड स्थित क्लीनिक से घर बाइक से लौट रहे थे। राजा देवर के पास पहुंचते ही बाइक सवार सामने से आया और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगा।
अपराधियों ने दो गोली रवि रंजन के सीने में मारी। जबकि पत्नी ज्योति सिन्हा के पेट में एक गोली लगी है। रवि रंजन ने बताया कि नवादा के सद्भावना चौक के पास 13 धुर जमीन की खरीद के लिए पप्पू और प्रदीप को उन्होंने 13.50 लाख रुपये दिये थे लेकिन जमीन का मालिक रजिस्ट्री करने को तैयार नहीं हो रहा है।
जमीन लिखने के बजाय वह टालमटोल कर रहे है। उन्होंने आशंका जताई है कि शायद इसी मामले को लेकर हत्या का प्रयास किया गया है। घटना का कारण पुलिस लगाने में जुटी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस अपने स्तर से जांच में जुट गई लेकिन इस घटना से हाइवे पर विधि व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।