1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
03-Nov-2023 04:28 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज पति और उसके घर वालों ने एक नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी। चार महीने पहले ही लड़की के घर वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज देकर धूमधाम से शादी की थी लेकिन उन्हें क्या पता था कि दहेज के लोभी ससुराल वाले उनकी बेटी की जान ले लेंगे। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना गांव की है।
मृतका की पहचान अकौना गांव निवासी मोहन चौहान की पत्नी विनीता कुमारी के रूप में की गई है। मृतका के मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर गला दबाकर विनीता की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि महज 4 महीने पहले ही विनीता की शादी अकौना गांव निवासी मोहन चौहान से हुई थी। शादी के बाद लगातार पति के द्वारा बाइक और कैश की मांग की जा रही थी।
इस बीच गुरुवार को विनीता ने अपने घर वालों को फोन किया और बाइक के लिए ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात कगी। जिसके बाद मायके वालों ने दामाद को फोन कर कैश और बाइक देने का आश्वासन दिया और शुक्रवार की सुबह विनीता की मौत की खबर मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों का आरोप है कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।
उधर, मृतका के मायके वालों की शिकायत पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची हालांकि तबतक आरोपी पति और ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। इस घटना के बाद मृतका के मायके वालों का रो-रो कर बुरा हाल है और उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।