RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
21-Aug-2023 11:22 AM
By RAKESH KUMAR
ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज पति और उसके घरवालों ने विवाहिता को सजा-ए-मौत दे दी। विवाहिता को फांसी के फंदे पर लटकाने के बाद आरोपी पति और अन्य ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना बहोरनपुर ओपी के जवनिया गांव की है।
मृतकों की पहचान जवनिया गांव निवासी शिव शंकर साह के बेटे राजू साव की पत्नी नेहा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बक्सर के ब्रहपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव निवासी लालजी साह की 22 वर्षीय बेटी नेहा की शादी इस साल के फरवरी महीना में राजू साव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज में बाइक और पैसे की डिमांड पति और घर के अन्य लोगो के द्वारा की जा रही थी, नेहा के पिता बेटी के ससुराल वालों की डिमांड पूरी नही कर पा रहे थे। जिसको लेकर आरोपी ससुराल वाले नेहा को प्रताड़ित करने लगे थे।
रविवार की शाम ससुराल वालों ने नेहा के मायके फोन कर जानकारी दी कि उसकी तबीयत खराब है। मायके वाले जब नेहा के ससुराल पहुंचे तो अस्पताल में बेटी का शव देखकर दंग रह गए। ससुराल का कोई भी शख्स वहां मौजूद नहीं था। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी बहोरनपुर ओपी को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।