मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
15-Feb-2023 03:10 PM
By First Bihar
DARBHANGA : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर हर रोज कहीं न कहीं से ऐसी घटना निकल कर सामने आ ही जाती है। जिसमें सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। इसके रोकथाम को लेकर सरकार और अन्य कई तरह की संस्था सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाती रहती है। लेकिन, इसके बाबजूद पिछले कुछ दिनों से आकड़ों में कोई बड़ी गिरवाट देखने को नहीं मिल रही है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के दरभंगा से निकल कर सामने आ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार,बिहार के दरभंगा में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी है। यह हादसा अतरबेल से जाले जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग पर हुई है। इसकी वजह बोलेरो एवं बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर बताई जा रही है। इस घटना में मृत दोनों लोगों की पहचान हो गई है। यह दोनों लोग भाई- बहन बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि, जिले के अतरबेल से ये दोनों भाई - बहन और मां बाइक पर सवार होकर जाले की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही बोलेरो कार से उसकी टक्कर हो गई है। जिसमें घटनास्थल पर ही इन दोनों भाई- बहन की मौत हो गई है। जिसमें मृत दोनों भाई- बहन की पहचान रतनपुर निवासी रामकिशोर शर्मा के पुत्र राजा कुमार एवं पुत्री डोली कुमारी की मौत हो गई। जबकि लड़के की मां बुरी तरह से घायल बताई जा रही है। जिनका इलाज सिंहवाड़ा सीएचसी में चल रहा है।
इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही मामले की छानबीन में जुट गयी है।